खिर्सू की सबसे खास बात ये है कि यहाँ कभी भी आया जा सकता है। चाहे गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम खिर्सू में अच्छा लगता है। गर्मी यहाँ गर्मियों में मौसम सुहाना बना रहता है। यही वजह है कि इसी मौसम में यहाँ सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं।
वर्षा मानसून के दिनों में यहाँ बारिश ज्यादा नहीं पड़ती। हालाँकि इस मौसम में गढ़वाल के ढीले पहाड़ो में भू-स्खलन होते रहते हैं। इस वजह से आम तौर पर पर्यटक आने से बचते हैं। लेकिन बारिश में हिमालय के हरे भरे जंगलो को निहारने का मज़ा ही कुछ और है। खिर्सू के जंगल इस मामले में वाकई खास हैं।
शरद ऋतु / सर्दी शरद ऋतु का शुरूआती समय खिर्सू घूमने के लिए बहुत अच्छा है। सर्दियों के मौसम में यहाँ हल्की बर्फ पड़ती है। इसलिए बर्फ़बारी का मज़ा लेने के लिए खिर्सू भी आया जा सकता है।
|