ये व्यू पॉइंट खिर्सू से काफी ऊँचाई पर स्तिथ है। यहाँ से खिर्सू और आसपास के गाँवों का विहंगम दृश्य मिलता है। आप चाहें तो ट्रैकिंग करके यहाँ तक पहुँच सकते हैं। गाडी से यहाँ तक पहुँचने में 20 से 30 मिनट का वक़्त लगता है। खेड़ाखाल कुदरती नज़ारे देखने के लिए खेड़ाखाल ज़रूर जाएँ। ये गाँव खिर्सू के काफी नज़दीक है इसलिए चाहें तो यहाँ तक ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। चौबट्टा ट्रेक चौबट्टा खिर्सू से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है। यहाँ तक जाने का रास्ता घने देवदार, अखरोट, बांज और सुराई के जंगलों से गुज़रता है। खिर्सू आने वाले ज़्यादातर पर्यटक चौबट्टा तक ट्रैकिंग करते हैं। घंडियाल मंदिर कहा जाता है की घंडियाल मंदिर खिर्सू का प्राचीन मंदिर है। खिर्सू और आस पास के इलाके में इस मंदिर की काफी मान्यता है। कंडोलिया मंदिर कंडोलिया मंदिर खिर्सू में एक बड़े से मैदान के बीचों-बीच स्तिथ है। ये मंदिर हिन्दू देवता शिवजी को समर्पित है। क्युकालेश्वर महादेव मंदिर कहा जाता है कि ये मंदिर 8वीं शताब्दी में बना था। इसमें शिव, पार्वती, गणपति, कार्तिकेय, राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ती स्थापित हैं। चौखम्बा व्यू पॉइंट इस जगह से बर्फ से ढके हिमालय पर्वत की लम्बी श्रंखला का नज़ारा लिया जा सकता है। यहाँ जाएँ तो अपना कैमरा ज़रूर साथ रखें। |
स्वागतम >